आज़मगढ़: सिकरौरा में ननिहाल में सड़क पार करने में कार की चपेट में आकर घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत, शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना कोतवाली के सिकरौरा में रोड क्रास करते समय कार की टक्कर से घायल किशोरी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी हिना चौहान पुत्री स्व भीम चौहान पिता के मौत के बाद से अपने ननिहाल सिकरौरा थाना कोतवाली रहकर कक्षा 3 में पढ़ रही थी। 17 जुलाई को दोपहर मे 2बजे ननिहाल में घर के सामने रॉड क्रॉस कर रही थी।