*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 स्टोन क्रशर से बिजली का तार और गैस सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹6,950 नकद समेत सामान बरामद!!*
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत 8 मुकदमे दर्ज!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*।
_थाना मिर्जापुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बिजली का तार/केबल, गैस सिलेंडर, तांबे का तार और ₹6,950 नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 08 अगस्त 2026 को धीर सिंह पुत्र दलमीर निवासी ग्राम खुर्रमपुर, थाना बेहट, सहारनपुर ने तहरीर देकर बताया था कि उनके स्टोन क्रशर से अज्ञात चोर बिजली का तार/केबल और एक गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया है। मामले में थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 227/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने नौगांवा देशी शराब के पीछे जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से करीब 13:40 बजे सद्दाम हुसैन पुत्र राशिद भूरा, निवासी शाहपुर गाड़ा रोड, ग्राम मिर्जापुर, सहारनपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया!!!_#Saharanpur #MirzapurPolice #SaharanpurPolice #CrimeNews #PoliceAction #Arrest #Chori #UPPolice #BreakingNews #News7
Behat, Saharanpur | Oct 4, 2026