भरथना: बकेवर कस्बा के औरैया रोङ पर बैंड लोडर की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल
बकेवर कस्बा मे भाई दूज पर बुधवार दोपहर 2 बजे औरैया रोड पर तेज रफ्तार बैंड लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के नागौर पांडरी निवासी 70 वर्षीय रामलखन पुत्र तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भतीजे नरेंद्र सिंह उन्हें बाइक से गांव ले जा रहे थे। घायल को बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।