Haldwani_गौला नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट
#gkmnews
हल्द्वानी। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने गौला पुल, फतेहपुर, दमुवाढूंगा, राजपुरा और कुसुमखेड़ा समेत संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।
प्रशासन ने गौला नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और बच्चों को नदी-नालों से दूर रखने की अपील की है। तहसील कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं।
भारी बारिश के अलर्ट के चलते 2 सितंबर को नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
#Gaula #HeavyRainAlert #UttarakhandWeather #HaldwaniNews