गुरूर: गुरूर ब्लॉक के आरोपी को नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने सुनाई सजा
Gurur, Balod | Apr 3, 2026 पुलिस द्वारा विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया था। साक्ष्य और गवाहों के आधार पर अब आरोपी को बालोद न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) बालोद द्वारा निर्णय में आरोपी को विभिन्न धाराओं में दोषी पाते हुए दंडित किया है। 23 वर्षीय आरोपी तेजप्रकाश किसाने गुरुर ब्लॉक के एक गांव का निवासी है।