विजयनगर: पालिका बिजयनगर में शहरी सेवा शिविर आयोजित, मौके पर समस्याओं का निस्तारण हो रहा है, 15 जुलाई तक चलेगा शिविर
बिजयनगर स्थानीय नगरपालिका परिसर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रताप सिंह भाटी के नेतृत्व में 'शहरी सेवा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है।शिविर सोमवार शाम 4 बजे तक भी जारी रहा।शिविर में पालिका प्रशासन की टीम के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद नजर आए।आमजन को शिविर में राहत मिल रही है।