गुना: भरण पोषण के ₹4.8 लाख नहीं देने पर कुटुंब न्यायालय के वारंटी को कैंट पुलिस ने बेहटाघाट गांव से पकड़ा
Guna, Guna | Apr 12, 2026 गुना कैंट थाना पुलिस ने भरण पोषण के मामले में फरार वारंटी को पकड़ा है। 12 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, आरोपी राजकुमार रघुवंशी ग्राम बेहटाघाट के विरुद्ध उनकी पत्नी ने कुटुंब न्यायालय गुना में भरण पोषण प्रकरण दाखिल किया था। न्यायालय ने राशि निर्धारित की। ₹4.8 लाख राशि अदायगी के लिए स्थाई वारंट न्यायालय से जारी था। 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।