मांट: मांट पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Sep 30, 2026 पुलिस टीम ने थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाबरा से नगला बिंदा की ओर करीब 650 मीटर की दूरी पर एक युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित निवासी बहीन, थाना हतीन, जिला पलवल, हरियाणा, हाल निवासी गांव अरुआ, थाना मांट बताया। वही दूसरी जगह बारहमासी चौराहे से दरबे की ओर एक युवक को पकड़ा।