परैया: गढ़ परैया: मछली व्यवसायी से मारपीट और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Paraiya, Gaya | Apr 3, 2026 परैया थाना क्षेत्र के गढ़ परैया से पुलिस ने मछली व्यवसायी के साथ मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फकिरचन्द् के पुत्र राजाराम दास से हुई है। जिसके खिलाफ दो दिन पूर्व प्राथमिकी की दर्ज की गई थी। SHO ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापामारी जारी है।