बांका: दर्दमारा और धोरैया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग ने 3 युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 10, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने दर्दमारा व धोरैया चेकपोस्ट पर अभियान चलाकर शराब के साथ 3 युवक को गिरफ्तार किया। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सभी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियाें ने बताया कि दर्दमारा चेकपोस्ट पर अभियान चलाकर भुलनी निवासी अखिलेश ठाकुर, धोरैया निवासी लक्ष्मण कुमार व कटोरिया निवासी जलधर सोरेन को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।