बांका: धरहरा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 10, 2025 बांका के धरहरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मधुपुर निवासी डब्लू कुमार अपना सुसराल धरहरा आया हुआ था। वह बाइक से बाराहाट बाजार जा रहा था। इस दौरान धरहरा गांव के पास एक कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमें युवक जख्मी हो गया