बांका: सास से विवाद के बाद खुशीडोल गांव की महिला ने कीटनाशक दवा खाई, मायागंज अस्पताल में रेफर
Banka, Banka | Jan 10, 2025 खुशीडोल गांव में सास से विवाद होने के बाद महिला ने कीटनाशक दवा खाली। जिसके बाद महिला की स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार खुशीडोल गांव निवासी उमेश तांती की पत्नी इंदु देवी का विवाद उसके सास के साथ हो गया।