बांका: हरिपुर गांव में विवाद के चलते एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 10, 2025 हरिपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक पक्षों के लोगों ने एक युवक को मारकर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर जख्मी युवक ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सदर थाना में आवेदन देने पहुंचे, जख्मी युवक हरिपुर निवासी फंटूस कुमार ने बताया कि वह नदी की ओर जा रहा था। इस दौरान गांव के क्रांति मंडल, अक्षय मंडल सहित अन्य लोग गाली गलौज करने लगा। और मारपीट किया।