बांका: 101 मामलों में जब्त 8101 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब का उत्पाद कार्यालय में किया गया नष्ट
Banka, Banka | Jan 9, 2025 उत्पाद विभाग कार्यालय के समीप खुले मैदान में जब्त किए गए 101 कांडों में 8101 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया। विनिष्ट्रीकरण गुरुवार की शाम 5 बजे तक किया गया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि 101 कांडों में जब्त किए गए 621 लीटर देशी एवं 7480 लीटर अंग्रेजी शराब को विनष्ट किया गया।