कोरबा: हाथियों के उत्पात से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पसान बस स्टैंड पर चक्काजाम, फसल बर्बादी से त्रस्त किसानों का प्रदर्शन
Korba, Korba | Oct 15, 2026 कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। फसलों की बर्बादी और हाथियों से सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पसान बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। इससे पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।