गिरिडीह: डुमरी के नगरी में बज्रपात से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
डुमरी के नगरी में बज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। गुरुवार को 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मृतक नगरी और रतीडीह के बीच में एक झोपड़ी बनाकर रहता था। जहां बज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।