सैदपुर: स्कूल गए छात्र को जहरीले साँप ने डंसा, गंभीर हालत में समय पर इलाज मिलने से बच गई जान
खानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र नीरज वनवासी को विद्यालय परिसर में जहरीले साँप ने डंस लिया। सर्पदंश से कुछ ही देर में छात्र की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे लालगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है।