आगरा: ताजगंज के नालंदा टाउन में घर की मालकिन ने नौकरानी पर खाने में सफेद पाउडर मिलाने का लगाया आरोप, सीसीटीवी आया सामने
ताजगंज थाना क्षेत्र के नालंदा टाउन में घर की मालकिन ने अपनी नौकरानी पर खाने की चीजों में सफेद पाउडर मिलने का आरोप लगाया है, मामले का CCTV फ़ुटेज आज सामने आया है। मालकिन ने कहा कि जिससे घर के सभी लोग सो जाया करते थे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी डीसीपी सिटी सूरज राय ने दी है।