आगरा: महिला के राजनीति में रुचि रखने के कारण तलाक देना चाहता है पति, पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा मामला
आगरा में एक पति अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक देना चाहता हैं क्योंकि उसकी पत्नी घरेलू काम-काज छोड़कर राजनीति में ज्यादा ध्यान देती है। पति-पत्नी के बीच का विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया हैं। केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ का कहना है कि पति की मांग है कि पत्नी राजनीति छोड़ दे तो वह तभी उसे अपने साथ रखेगा।