आगरा: एमजी रोड स्थित नगर निगम में शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए व्यापारी और प्लास्टिक एसोसिएशन ने की बैठक
आगरा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सोमवार को नगर निगम सभागार में अधिकारियों ने आगरा व्यापार मंडल और प्लास्टिक एसोसिएशन पदाधिकारीयों के साथ एक बैठक आहूत की। जिसमें व्यापारियों से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काम आने वाले सुझाव मांगे गए। वही नगर निगम अब प्रत्येक सब्जी मंडी के पास थैला बैंक की स्थापना करेगी। जिससे शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाया जा सके।