आगरा: प्रताप नगर से जुआ खेलने वाले 11 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसीपी लोहा मंडी ने दी जानकारी
थाना जगदीशपुरा के चौकी क्षेत्र अलकापुरी के प्रताप नगर में पुलिस ने जुआ पर कार्यवाही की है। सोमवार को बीते दोपहर पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि प्रताप नगर में बंद मकान में जुआ खेला जा रहा है। मौके से पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और इनके कब्जे से 118857 रुपए नगद,10 से ज्यादा ताश की गड्डी,10 से ज्यादा मोबाइल,5 स्कूटी,1 कार बरामद की है।