जांजगीर: स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान की शुरुआत 25 वार्डों में होगी, स्वच्छता की होड़ और कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
जांजगीर-नैला शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्वच्छ जांजगीर-नैला अभियान’ की शुरुआत हुई। अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्वच्छता दीदियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छता