बक्सर: अंबेडकर महिला छात्रावास में बाउंड्री की समस्या को लेकर बहुजन समाज ने निकाला विरोध मार्च, एडीएम को सौंपा मांग पत्र
Buxar, Buxar | Jul 26, 2025 बहुजन समाज एवं संविधान पसंद लोगों ने राजकीय अंबेडकर महिला छात्रावास के चारों तरफ बाउंड्री नहीं करने के विरोध में शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे नगर में मार्च किया. इसकी जानकारी शुक्रवार को लगभग 6:30 बजे बहुजन समाज के लोगों द्वारा दी गई. बहुजन समाज के बैनर तले किला मैदान से लेकर कल्याण विभाग तक आक्रोश मार्च निकाला गया.