बक्सर: नया बाजार में पार्टी के दौरान दोस्त की गोली से हुई दोस्त की मौत, मठिया मोड़ पर 6 घंटे तक लगा जाम
Buxar, Buxar | Jul 25, 2025 नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड-3 में गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे पार्टी करने के दौरान दोस्त की गोली चलने से दूसरे दोस्त की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इसके बाद सुबह में शुक्रवार को 6:30 बजे के करीब आक्रोशित लोगों ने नगर के मठिया मोड़ पर बक्सर चौसा सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जम के कारण बक्सर चौसा सड़क पर वाहनों का परिचालक पूरी तरह प्रभावित हो गया था.