बक्सर: कार्य में लापरवाही पर जिले के आठ प्रखंडों के बीईओ से स्पष्टीकरण, 24 घंटे में मांगा प्रतिवेदन
Buxar, Buxar | Jul 26, 2025 जिला में पहुचे अंतर जिला स्थानान्तरित शिक्षकों से सम्बंधित प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने वाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण किया गया है. स्पष्टीकरण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने शुक्रवार को संध्या समय 6:30 बजे पत्र जारी कर किया है. स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, इटाढ़ी, डुमरांव, सिमरी, ब्रहम्पुर, चौगाई, नावानगर, राजपुर को किया गया है.