भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में काले शीशे, बिना नंबर प्लेट और आपत्तिजनक स्लोगन वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
भीलवाड़ा। शहर में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात थाना पुलिस ने थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर काले शीशे लगी कारों,बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों तथा वाहनों पर आपत्तिजनक डायलॉग और स्लोगन लिखवाने वालों वाहनों की जांच की।