दतिया नगर: दतिया: जनसुनवाई में गर्मी से घटे फरियादी, ज़मीन विवाद हावी, कलेक्टर सख्त
दतिया कलेक्ट्रेट में मंगलवार सुबह 11 बजे आयोजित जनसुनवाई पर इस बार भीषण गर्मी का स्पष्ट असर देखने को मिला। आम दिनों में जहां 130 से अधिक फरियादी पहुंचते हैं, वहीं इस बार संख्या घटकर करीब 70 रह गई। भीड़ कम होने के बावजूद शिकायतों का स्वर वही रहा, जिसमें सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से जुड़े सामने आए। कलेक्टर ने इन शिकायतों को गंभीरता से सुना।