हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर हुई ज्वैलर्स शो रूम में 5 करोड़ की डकैती में शामिल एक बदमाश बहादराबाद में एनकाउंटर में मारा गया, एक फरार
हरिद्वार पुलिस के लिए चुनौती बनी रानीपुर मोड़ पर हुई 5 करोड़ की दिनदहाड़े डकैती मामले में पुलिस ने एक बदमाश को बहादराबाद के धनौरी में रविवार देर रात हुए एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक फरार हो गया है। मौके पर पहुंचे SSP परमेंद्र डोभाल ने बताया कि दोनों बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था।