हरिद्वार: कनखल में हुआ अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन, महंत रविंद्रपुरी और शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम रहे मुख्य अतिथि
कनखल में आज अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर समेत देश के कई राज्यों से सैकड़ों ज्योतिषाचार्यों ने हिस्सा लिया। महंत रविंद्रपुरी ने ज्योतिष को सनातन संस्कृति और विज्ञान का भाग बताया