सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली का किया आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण
दिनांक 21,22-09-2024 की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता गुप्ता कोतवाली थाना बैढ़न का आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। थाने का मालखाना, शस्त्रागार, रिकार्ड रूम,हवालात,सी.सी.टी.व्ही रूम, सी.सी.टी.एन.एस. एवं अन्य कक्षों को चेक किया गया।