सिंगरौली: परसदेही गांव की पीड़िता ने गांव के ही एक पुरुष व एक महिला पर मारपीट का आरोप लगाया, वीडियो वायरल, थाने में मामला दर्ज
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेही गांव से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो पक्षों में मारपीट होता दिख रहा है जो वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 115/2 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।