सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनसीएल अमलोरी ने आयोजित की स्वच्छ स्ट्रीट फूड प्रतियोगिता
एनसीएल अमलोरी परियोजना द्वारा कल्याण मंडपम सामुदायिक भवन में स्वच्छ स्ट्रीट फूड प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता के साथ सभी व्यंजन परोसे तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का समाज को संदेश दिया।