सिंगरौली: ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन भू-अर्जन मामले में उच्च न्यायालय ने देवसर एसडीएम से 28 दिन में जवाब मांगा
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने ललितपुर सिंगरौली रेल मार्ग में जमीनों के अधिग्रहण संबंधित एक मामले की सुनवाई की। सुनवाई करते हुए एसडीएम देवसर से 28 दिवस के अंदर जवाब मांगा है। ऐसा न कर पाने की स्थिति में कोर्ट ने एसडीएम देवसर को अगले सुनवाई में स्वयं मौजूद रहने का निर्देश दिया है।