कुलपहाड़: आंधी-तूफान के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट, एसडीएम ने कुलपहाड़ क्षेत्र में खेतों का किया निरीक्षण
आंधी-तूफान के बाद प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने किया खेतों का निरीक्षण,कुलपहाड़ (महोबा)। क्षेत्र में हाल ही में आई आंधी, तूफान और बारिश के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर खेतों में पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया।