खूंटपानी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 15 बुजुर्गों को दी गई स्टिक
खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों के स्वास्थ्य, बेहतर जीवनशैली और सम्मान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 15 बुजुर्गों के बीच चलने के लिए स्टिक (छड़ी) का वितरण किया गया, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में चलने-फिरने में सहूलियत मिल सके। कार्य