हलसी: हलसी में जनगणना 2027 में बेहतर कार्य करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षक हुए सम्मानित
हलसी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे कार्यक्रम आयोजित कर जनगणना 2027 में बेहतर कार्य करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. यहां आयोजित कार्यक्रम में मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा से पहले त्रुटि रहित पूर्ण करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को BDO अर्पित आनंद सहित अन्य ने सम्मानित किया.