नीम चक बथानी: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नीमचक बथानी प्रखंड के पत्थरकट्टी गाँव में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझाया गया।