झांसी: भाजपा ने नीता को जिताकर चला यादव कार्ड, ननि कार्यकारिणी चुनाव में रितिका तिवारी की हार से सवर्ण नाराजगी की चर्चा
Jhansi, Jhansi | Sep 11, 2026 झांसी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा की बागी प्रत्याशी नीता विकास यादव की जीत ने पार्टी के अंदर की सियासत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरणों को भी चर्चा में ला दिया है।जिन नीता यादव को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची में जगह नहीं दी थी, उन्हीं के पक्ष में पार्टी पार्षदों ने मतदान कर उन्हें चुनाव जिता दिया।