हमीरपुर: डिपो की कार्यशाला निर्माण के लिए कुछेछा में हुआ शिलान्यास, 7 करोड़ 44 लाख से होगा निर्माण
सदर विधायक के प्रस्ताव पर परिवहन विभाग ने 7 करोड़ 44 लाख की धनराशि स्वीकृत करके कुछेछा में डिपो कार्यशाला बनाए जाने की हरी झंडी दी है। मंगलवार को राज्यसभा सांसद, जिलाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख ने शिलान्यास किया। सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति ने परिवहन मंत्री को प्रस्ताव देकर कुछेछा में हमीरपुर डिपो की कार्यशाला का आग्रह किया था।