हमीरपुर: हमीरपुर के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जाम के झाम से मुक्ति दिलाने को लेकर डीएम एसपी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की विशेष बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डा. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने हाईवे पर लग रहे जाम के कारणों की समीक्षा करते हुए यमुना व बेतवा पुलों पर जाम से निपटने के लिए ट्राफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने व पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय रहें।