हमीरपुर: सुमेरपुर में मण्डी सचिव ने गेंहू खरीद केन्द्र प्रभारियों के संग की बैठक
नवागुंतक मंडी सचिव ने मंडी कार्यालय सुमेरपुर में गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर के सचिव ब्रजेश कुमार निगम के मेडिकल अवकाश में जाने के बाद लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर नितिन कुमार गौतम को मंडी सचिव का चार्ज दिया गया है। इनके पास कुरारा के अलावा जालौन जनपद की कदौरा मंडी का भी चार्ज है।