हमीरपुर: बांकी गांव में हुई ओलावृष्टि में क्षतिग्रस्त फसल से कुछ हाथ नहीं आने पर किसान की मौत
बांकी गांव में ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसल की कटाई करने के दौरान जब कुछ भी नहीं निकला तो किसान की हालत बिगड़ गई। पुत्र इलाज के लिए कस्बे में लाये। हालत में सुधार होने पर घर ले गए। घर पहुंचे किसान ने दम तोड़ दिया। गांव निवासी राम सजीवन साहू के पास पांच बीघा कृषि योग्य भूमि है। इसमें उसने मटर एवं गेहूं की फसल बो रखी थी।