हमीरपुर: ग्राम परसदवा डेरा की वर्षों से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दर्जनों ग्रामीण
मौदहा क्षेत्र के ग्राम परसदवा डेरा की वर्षो से पड़ी खस्ताहाल सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर दर्जनो ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। बताया कि गांव की 2 KM की जर्जर सड़क बनवाने के लिए प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दे चुके है। ग्रामीणो ने बताया कि मांगे पूरी नही होती है। तो उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव मे मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।