हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र के मौहर गाँव निवासी मां समेत 4 बच्चे हुए फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चार दिन से घर के भोजन से मासूम चार बच्चों सहित महिला आंतों में इंफेक्शन की वजह से गंभीर रूप से बीमार हो गए। परिवार में हुई बुजुर्ग शख्स की मौत के बाद से घर में चूल्हा नहीं जल रहा था। जिसकी वजह से बच्चों ने कभी समोसे तो कभी दूसरी चीजें खाकर पेट भरा था, जो उन्हें नुकसान कर गया। चारों को पीएचसी सुमेरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।