अवैध शराब के कारोबारी को चोरी की बाइक पर 150 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ सुगौली पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ने दी। और उन्होंने बताया कि शराब और बाइक जप्त कर ली गई है। साथ हीं कारोबारी पर केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।