समाहरणालय परिसर स्थित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 131 शिकायतों पर सुनवाई हुई। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। यह जनसुनवाई राज्य सरकार के 'सात निश्चय-3' के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान कर पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता अहमद अली अंसारी, पीजीआरओ मासूम अंसारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#districtadministrationwestchamparan #viralvideochallenge #viralreelschallenge #champaran24news #CMBihar #BreakingNews #BettiahNews #districtpolicewestchamparan