चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने नाबालिग से 2.757 किलो अफीम बरामद किया, आरएसी कांस्टेबल गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ के सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हाईवे पर गश्त के दौरान एक नाबालिग को 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफीम के साथ डिटेन किया। पूछताछ में सामने आया कि अफीम आरएसी बटालियन प्रतापगढ़ में तैनात कांस्टेबल सरजीत चौधरी ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने उसे डिटेन कर जांच की, जिसमें तस्करी में मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया।