लालगंज: लालगंज तहसील पर समाधान दिवस का आयोजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार और मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी फरियाद
आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार और मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना के नेतृत्व में आयोजित हुआ । उक्त अवसर पर फरियादियों की भीड़ जुटी रही । वही इस दौरान पुलिस विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य प्रार्थना पत्र फरियादियों द्वारा अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए ।