जमुई: जैव चिकित्सा कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम ने की सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार 3 बजे के करीब जिला स्तरीय जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। डीएम ने सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थानों को प्रदूषण नियंत्रण परिषद से प्राधिकार लेने और अधिकृत एजेंसी से जुड़ने का निर्देश दिया। कचरा उठाव व्यवस्था में 15 दिनों के भीतर सुधार नहीं होने पर एजेंसी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।