स्टांप पेपर एवं कोर्ट फीस टिकट की नियमित उपलब्धता को लेकर गुरुवार को जिला कोषागार कार्यालय में जिला कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं स्टांप वेंडर्स के साथ बैठक हुई। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू ने स्टैंप वेंडर्स द्वारा स्टांप की उपलब्धता एवं निकासी में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की।